जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया निशुल्क प्याऊ
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा शुक्रवार को शाम 6 बजे जेसीज चौक स्थित जेसीज बूथ पर रूह आफजा शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर स्व. प्रमिला जायसवाल की पुण्य स्मृति में स्थाई प्याऊ का भी शुभारंभ किया गया। यह प्याऊ गर्मी भर यात्रियों और राहगीरों की प्यास बुझाएगा।

अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर संस्था द्वारा हर वर्ष जेसीज बूथ पर प्याऊ लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल की माताजी स्वर्गीय प्रमिला जायसवाल की पुण्य स्मृति में पिछले छह सालों से आयोजित किया जा रहा है। प्याऊ में राहगीरों के लिए शीतल मिनरल वाटर की व्यवस्था रहेगी। मुख्य अतिथि नामित सभासद प्रदीप जायसवाल ने कहा कि इस गर्मी में शीतल पेयजल प्याऊ से बढ़कर मानव सेवा नहीं हो सकती। उन्होंने संस्था को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने किया। सचिव हिमांशु गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


















