जौनपुर : पैसे के लेन-देन में युवक पर चाकू से हमला

जौनपुर : पैसे के लेन-देन में युवक पर चाकू से हमला

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  मौसेरे भाइयों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान चाकू बाजी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के भरौली गाँव निवासी मो. दानिश और उसके मौसेरे भाई गौरा बादशाहपुर निवासी मोहम्मद के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम मोहम्मद अपने भाई दानिश के घर आया था। देर रात दोनों के बीच पैसे के लेकर कहा-सुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर मोहम्मद ने दानिश पर चाकू से हमला कर  दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की चीख सुनकर पहुंचे परिजन व पड़ोसी उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि पैसों के लेनदेन का विवाद था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया निशुल्क प्याऊ
Next articleतकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन का वितरण सरकार की बेहतरीन पहल- विद्यार्थी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?