जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी एंव जेसीआई शक्ति ने संयुक्त रूप से मनाया मेगा डे
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कस्बे में मनाए जा रहे जेसी सप्ताह नमस्ते 2022 का गुरुवार रात समापन हो गया। सामाजिक संस्था जेसीआई सिटी और जेसीआई शक्ति ने संयुक्त रूप से मेगा डे एवं अवार्ड नाइट का आयोजन ज्योत्सना मैरेज हॉल में किया। आयोजन की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। कार्यक्रम में तमाम जेसी सदस्यों को पुरस्कारों से नवाजा गया।
जेसीआई सिटी के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि छह दिनों तक लगातार जनोपयोगी और सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम करने के बाद गुरुवार रात मेगा डे का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि जेसी सप्ताह चेयरमैन विकास अग्रहरि और जेसी डॉ मारिया फारूकी ने अपनी रिपोर्ट में जेसी सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम संयोजकों और सहयोगियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि गीता जायसवाल ने कहा कि जेसीआई सीखने का सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है और यहां से नए नेतृत्वकर्ता पैदा होते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा और दिनेश चंद्र गांधी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामना दी। जेसीआई शक्ति की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया और अपनी सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया। ज्योति विश्वकर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, सीएमएस डॉ रफीक फारुकी, श्रवण अग्रहरि, अमित जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, कैलाश नाथ, लालचंद यादव, संजय गुप्ता, डॉ जेपी दुबे, डॉ डीसी तिवारी, मनोज पांडेय, डॉ एसएल गुप्ता, आशा गुप्ता, संगीता जायसवाल, गीता मुन्नी जायसवाल, रीता जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, जेसी सप्ताह सह चेयरमैन धीरज जायसवाल, अविनाश जायसवाल, रामजी अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, कार्यक्रम संयोजक कार्तिक अग्रहरि, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, दीपक जायसवाल, सचिन वर्मा, सौरभ सेठ, दीपक सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, मनीष बरनवाल, आशुतोष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, अनूप सेठ, अनूप गुप्ता, शक्ति कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनी, सचिव संगीता जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक कुसुम जायसवाल, सदस्य रीमा सोनी, बबीता सेठ, सीमा जायसवाल, पूजा अग्रहरि, ज्योति आदि मौजूद रहे।