जौनपुर : महान दिवस पर प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ रामयश विश्वकर्मा को गुरुवार की शाम जेसीआई शाहगंज संस्कार के जेसी सप्ताह के अंतिम दिन महान दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में शाहगंज उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ रामयश विश्वकर्मा ने जेसीआई शाहगंज संस्कार का आभार व्यक्त किया।
संस्था के जेसी सप्ताह के चेयरमैन जेसी सरफराज खान बताया जेसी सप्ताह के सातवें में दिन महान दिवस का आयोजन शिक्षकों के नाम किया गया। शिक्षक का सम्मान जितना भी किया जाए वह कम है क्योंकि शिक्षक हमारे जीवन को संवारते हैं और सही मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक का सम्मान हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए इसी क्रम में यह छोटी सी पहल संस्था के माध्यम से किया गया है।