जौनपुर : ज्ञान का महापर्व है बसंत पंचमी- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
# पीयू में मंत्रोचार के बीच हुई वाग्देवी की पूजा-अर्चना
# अधिकारी शिक्षक और कर्मचारियों ने की पूजा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को प्रशासनिक भवन में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति ने शिक्षकों और अधिकारियों संग विधिवत मां वाग्देवी का पूजन किया। विश्वविद्यालय के कर्मचारी शशिकांत त्रिपाठी और त्रिभुवन पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामना देते हुए कहा कि आज के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस है। पौराणिक मान्यता है कि वाग्देवी मां सरस्वती की आराधना और ज्ञान के महापर्व को बसंत पंचमी के रूप मेें मनाया जाता है।


















