जौनपुर : 134 एसआई और 1007 सिपाही चुनाव ड्यूटी में भेजे गए मथुरा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मथुरा में चुनाव कराने के लिए जनपद से फोर्स शुक्रवार की रात रवाना की गई है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स को मथुरा रवाना कर दिया गया है। इसमें 134 उप निरीक्षक और एक हजार सात मुख्य आरक्षी और आरक्षी हैं।



















