जौनपुर : झपकी लगने से डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, एक घायल
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना अंतर्गत बुधवार की सुबह चालक को झपकी आ जाने से कार डिवाइडर से टकरा गयी जिससे 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेरापुर गाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग ओवर ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराकर बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

गाड़ी में बैठे अंकुर राय (26) निवासी अर्जुन पुर सैदपुर गाजीपुर और मोहंती (52) भगवानपुर वाराणसी की मौत हो गई है। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रभाकर यादव (40) अन्नेपुर पट्टी प्रतापगढ़ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बोलेरो गाड़ी में सवार लोग लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच भोर में ड्राइवर को झपकी आ गई। झपकी की वजह से तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दो लोगो की हालत नाजुक थी जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।

















