जौनपुर : दुर्घटना में घायल गो वंश की बचाई जान
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
पिकअप की जोरदार टक्कर में गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े तड़प रहे गो वंश का उपचार कर पशु चिकित्सक डाॅ. आलोक सिंह पालीवाल ने उसकी जान बचाई। चिकित्सक के अनुसार मवेशी की हालत ठीक बताई गई।नगर के घास मंडी चौराहे के पास बुधवार की सुबह सात बजे पुरानी बाजार की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गो वंश को टक्कर मार दी। जिसमें उसका पिछला एक पैर बुरी तरह से टूट गया।

मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पशु चिकित्साधिकारी अढ़नपुर डाॅ. आलोक सिंह पालीवाल को दी। चिकित्सक ने लोगों की सहायता से पशु का उपचार किया। उसकी टूटी टांग पर प्लास्टर किया। पड़ोसी घायल गो वंश की देख रेख में लगे रहे। वहीं पशु प्रेमी चिकित्सक की लोग प्रशंसा करते दिखे।

















