जौनपुर : झाड़ी में फेंका मिला नवजात शिशु
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत अंगुली गांव के यादव बस्ती के समीप रास्ते के बगल झाड़ियों में शनिवार की सुबह एक नवजात शिशु जीवित हालत में पाया गया। मौके पर जुटे ग्रामीण उसे गांव के एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहाँ चिकित्सक ने उसे पूर्ण स्वस्थ बताया। खबर लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। गांव के ही एक निःसन्तान दंपति उसे अपनाने के लिए तैयार है।


















