जौनपुर : जेल में बिताई गई अवधि से दुष्कर्म आरोपित किया गया दंडित

जौनपुर : जेल में बिताई गई अवधि से दुष्कर्म आरोपित किया गया दंडित

# 7 वर्ष 10 माह से जेल में था बंद था आरोपित

# सरसों काटने गई किशोरी से 7 वर्ष पूर्व किया था दुराचार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से 7 वर्ष पूर्व दुष्कर्म करने के आरोपित सेनापति निषाद को अपर सत्र न्यायाधीश काशी प्रसाद सिंह यादव ने जेल में बिताई गई अवधि से दंडित किया आरोपित 7 वर्ष 10 माह 16 दिन से जेल में था।घटना की प्राथमिकी पीड़िता के पिता ने खुटहन थाने में दर्ज कराया था। अभियोजन के अनुसार 12 मार्च 2014 को वादी काम करने गया था तथा उसकी पत्नी अपने बहन के यहां गई थी।

उसकी 11 वर्षीय पुत्री करीब 3:00 बजे सरसों काटने गई थी। आरोपित सेनापति ने पीड़िता के साथ जबरन दुराचार किया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई। पीड़िता का मेडिकल हुआ मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता राजेश उपाध्याय, वीरेंद्र मौर्य व कमलेश राय ने गवाहों को परीक्षित कराया।कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने एवं समस्त साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद आरोपित सेनापति को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनाया।
Previous articleजौनपुर : गोकशी में लिप्त महिला अभियुक्त को खुटहन पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : झाड़ी में फेंका मिला नवजात शिशु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?