जौनपुर : ट्रेनों का ठहराव नहीं तो आमरण अनशन को होंगे बाध्य- मनोज कमलापुरी
# केराकत रेलवे संघर्ष समिति ने रेलमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर भारी संख्या में लोगो ने उप जिलाधिकारी माज अख्तर से मिल रेलमंत्री अश्विन वैष्णव को संबोधित पत्रक सौंप केराकत रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव की मांग को उठाई।इस दौरान मनोज कुमार कमलापुरी ने बताया कि केराकत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिये विभिन्न माध्यमों से केराकत क्षेत्रवासी मांग पत्र देते देते थक चुके हैं।

रविवार को एक सर्वदलीय बैठक कर सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि यदि आने वाले 21 सितंबर तक रेलवे द्वारा मांग पूरी नहीं की जाती है तो अगली सुबह मेरे व एड. अनिल गांगुली के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी क्रमिक अनशन पर बैठ जायेंगे। अनशन की समाप्ति तब तक नहीं की जायेगी तब तक कि मांग पूरी नहीं हो जाती है। अन्य प्रदेशों में अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए भारी संख्या में केराकत क्षेत्र से लोगो का आना जाना रहता है दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में जाने के लिए 35 से 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है ऐसे में क्षेत्रवासियों को हो रही दिक्कतों को समझते हुए जनहित में केराकत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें के ठहराव की मांग उठाई गई है। इस अवसर पर विनोद कुमार कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, जितेंद्र कुमार यादव, बांकेलाल साहू, मो वकील अंसारी, अम्बरीष कुमार यादव, प्रेमप्रकाश गुप्ता, कृष्णकांत यादव, प्रदीप कुमार पिंकू, नितिन सोनकर, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


















