जौनपुर : ट्रेन के सामने छलांग लगाने का आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
बीते छह जनवरी को ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को आरपीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के लतीफपुर कोपा गांव निवासी मो. अजीम (23) पुत्र अब्दुल अजीज बिलवाई स्टेशन के समीप सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छह जनवरी की सुबह छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

















