जौनपुर : ट्रेन से कटकर पल्लेदार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के सिधाईं रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पहचान करते हुए पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक पल्लेदारी करके परिवार की जीविका चलाता था।

बुधवार सुबह छह बजे ट्रैक की ओर से गुजर रहे लोगों ने सिधाईं रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल पटरी पर पड़ा क्षत विक्षत शव देखा। जिसकी पहचान अखन सराय गांव निवासी गुड्डू राजभर (40) पुत्र स्व. झूलन राजभर के रुप में हुई। मृतक पल्लेदारी का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

















