जौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत निकाली जन जागरण यात्रा

जौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत निकाली जन जागरण यात्रा

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जन जागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगरवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

नगर पालिका परिषद प्रांगण से शुरू हुई जन जागरण यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी और नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने किया। यात्रा नगर भ्रमण कर जेसीज चौक पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर और उदयन एकेडमी के बच्चे भी शामिल रहे। प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश गर्व कर रहा है। हमारा कर्तव्य है कि अपने घरों पर तिरंगा फहराकर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। और अमृत महोत्सव को यादगार बनाएं।

यात्रा के दौरान ब्लॉक प्रमुख पति अजय सिंह, संगीता जायसवाल, संदीप जायसवाल, कृष्णकांत सोनी, शीमप्रकाश अग्रहरि, उमेश अग्रहरि, निजामुद्दीन, अक्षत अग्रहरि, प्रेमचंद, देवी प्रसाद चौरसिया आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर पल्लेदार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next articleआत्म अनुशासन से सुधरेगी उच्च शिक्षा- प्रो. डीके त्रिपाठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?