जौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सराय मोहिद्दीनपुर बाजार से दवा लेकर घर जा रही महिला ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।



















