मंडप में पहुंची प्रेमिका, रुकवा दी शादी, थाने में समझौते के बाद मामला हुआ शांत

मंडप में पहुंची प्रेमिका,रुकवा दी शादी,थाने में समझौते के बाद मामला हुआ शांत

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
               मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित एक लॉन में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब दूल्हे की कथित प्रेमिका पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंच गई और विवाह रुकवा दिया।प्रेमिका ने दूल्हे पर पहले से संबंध और कोर्ट मैरिज का दावा करते हुए गंभीर आरोप लगाए।हंगामा बढ़ता देख पुलिस दूल्हे व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया,जिसके तहत लड़का पक्ष एक सप्ताह के भीतर लड़की पक्ष को शादी का पूरा खर्च लौटाएगा।इसी बीच कुछ देर बाद महाराष्ट्र के पुणे से आई युवती भी थाने पहुंच गई।तीनों पक्षों के बीच अलग-अलग दावों को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।युवती ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी हाल में शादी नहीं होने देगी।युवती के अनुसार, उसकी पहचान जौनपुर के जलालपुर निवासी युवक से फेसबुक के माध्यम से हुई थी,जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
आरोप है कि युवक ने नवंबर में उसके साथ धोखाधड़ी की,जिस पर उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था।प्रेमिका का यह भी दावा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। बताया जाता है कि युवक ने अपनी सगाई की फोटो भेजकर उसे उकसाया और वाराणसी में शादी तय होने की जानकारी दी।इसके बाद युवती फ्लाइट से वाराणसी पहुंची और पुलिस की मदद से वैवाहिक स्थल पर पहुंच गई।थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। उधर,शादी स्थल के बाहर कुछ देर के लिए मारपीट की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर नियंत्रित किया।
Previous articleट्रेन में पालतू जानवर ले जाने पर रेलवे सख्त, नियम तोड़ने पर 6 गुना जुर्माना
Next articleसुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, 6 साल बाद बैंक खाते खोलने का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?