आरबीआई के फैसले से पेटीएम शेयरों में भारी गिरावट,निवेशकों के 5800 करोड़ डूबे
नई दिल्ली।
तहलका 24×7
भारतीय रिजर्व बैंक के कड़े फैसले का असर शेयर बाजार में साफ दिखा।आरबीआई द्वारा पेमेंट बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद Paytm के शेयरों में सोमवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई।शेयर बाजार खुलते ही पेटीएम के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक टूट गए।

इस गिरावट के चलते कंपनी के शेयरों में करीब 92 रुपये तक की कमी आई,जिससे निवेशकों को महज कुछ ही समय में लगभग 5800 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।दरअसल,आरबीआई ने 24 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद पेटीएम की सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस स्थायी रुप से रद्द करने का फैसला लिया था।

इस फैसले का असर 27 अप्रैल को बाजार खुलने के साथ ही देखने को मिला,जब निवेशकों ने भारी बिकवाली शुरु कर दी।विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई के इस कदम से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है, जिसके चलते शेयर में तेज गिरावट आई।आने वाले दिनों में कंपनी की स्थिति और निवेशकों की रणनीति पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

















