जौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र विजाधर मऊ गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर दादा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विजाधर मऊ निवासी रामस्नेही सिंह (80) अपने पोते विशाल सिंह (25) पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से बुधवार को मुंगरा बादशाहपुर चश्मा बनवाने आ रहे थे। शाम पांच बजे गांव के ही रास्ते में ट्रैक्टर मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।


















