जौनपुर : गोमती नदी में कूदकर महिला ने दी जान

जौनपुर : गोमती नदी में कूदकर महिला ने दी जान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शाही पुल से मंगलवार की देर रात एक महिला ने गोमती नदी में कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया।

शाही पुल से देर रात 38 वर्षीय महिला के कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला डूबते हुए गोपीघाट के समीप पहुंच गई, जो कभी पानी के ऊपर आ रही थी तो कभी पानी के नीचे जा रही थी, जिसे बचाने हेतु चौकी प्रभारी राज कालेज शैलेन्द्र पाण्डेय ने गोपीघाट पर सो रहे कुछ लोगों की मदद से कोशिश की, लेकिन जब तक महिला को नदी के बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके शव को पानी के बाहर निकालकर उसकी पहचान की कोशिश में पुलिस रात भर जुटी रही। वहीं, सुबह महिला की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के बारहदुअरिया निवासी मजहबीन के रूप में हुई। शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह के मुताबिक मृत मजहबीन का मानसिक रुप से ठीक नहीं था, जिसके कारण संभवत उसने ऐसा किया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : शहर में दिनदहाड़े शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?