जौनपुर : डायट परिसर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य तथा समस्त वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारा मां सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गयेl इसके अतिरिक्त राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर डायट जौनपुर द्वारा सम्मानित किया गया।


















