जौनपुर : डायल 112 की मदद से छूटा अपहृत युवक

जौनपुर : डायल 112 की मदद से छूटा अपहृत युवक

# कोतवाल ने कहा मामला प्रेम प्रसंग का..

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  कोतवाली पुलिस के दावे के अनुसार प्रेम प्रपंच में दबंगों ने युवक को अगवा कर लिया। अपहृत युवक के भाई की सूचना पर पीआरवी टीम ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए अपहृत युवक को नगर के एक निजी आईटीआई कॉलेज से बरामद कर लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री हासिल कर लिया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के माहुल बाजार का रहने वाला युवक अनूप यादव शाहगंज कस्बा निवासी एक महिला से फोन पर बात करता था। रविवार को उक्त युवक के भाई ने पीआरवी वैन (डायल 112) को फोन करके बताया कि अनूप को शशि अग्रहरि नामक युवक जबरदस्ती उठाकर ले गया है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पीआरवी कर्मी तत्काल सक्रिय हुए और कॉलर से मिले अपहरणकर्ता के नंबर का लोकेशन ट्रेस करते हुए कस्बा स्थित उक्त आईटीआई कॉलेज पहुंचे जहां युवक को छिपाकर रखा गया था। पीआरवी कर्मियों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची स्थानीय कोतवाली पुलिस ने कथित आरोपी को हिरासत में ले लिया। अपहृत और अपहर्ता को लेकर कोतवाली पहुंची, जहाँ पूरे मामले का रफा-दफा कर दिया गया।मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि मामला प्रेम संबंध का है। जिसमें आरोपी का शान्ति भंग की धारा में चालान किया गया है। लोगों में चर्चा है कि कोतवाली पुलिस दलील, अपील, गवाह, वकील बनकर हर मामले को निबटाने में खासी महारत रखती है।
Previous articleजौनपुर : डायट परिसर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Next articleसुभासपा में बगावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया सामुहिक इस्तीफा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?