जौनपुर : डीएम ने किया कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में विकास खण्डवार समीक्षा की।उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन टीमों का प्रदर्शन कम है उनके साथ समन्वय रखते हुए सक्रियता बढ़ायें और प्रत्येक टीम लगभग 200 से अधिक लोगो को टीकाकरण कराये।


















