जौनपुर : अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर सुतौली गांव स्थित एक ईंट भट्ठा से शुक्रवार की रात पुलिस ने 65 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।गाँव के उक्त ईंट भट्ठा पर कच्ची शराब बनाए जाने की जानकारी पुलिस को काफी दिनों से थी। इसे लेकर कई बार दबिश भी दी गई थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने बताया कि इसको लेकर मुखबिर लगाया गया था।

शुक्रवार को उसकी सटीक सूचना पर पहुँची पुलिस की टीम में शामिल एसआई राम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल शिवमुनि यादव, संजय कुमार ओझा, शिवसमुझ यादव, कांस्टेबल सुदर्शन यादव व शुभम मिश्रा ने ड्रम में रखी दो टीना कच्ची शराब व उपकरण जैसे नलकी, पाइप, दो भदेली, गुड़ व प्लास्टिक के डिब्बे के साथ भट्टा पर मजदूरी कर रहे इसी गांव निवासी धर्मेंद्र बनवासी तथा झारखंड प्रांत के घाघरा थाना क्षेत्र के चंदरी गठिया टोला निवासी बिजय माली को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : डीएम ने किया कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक
Next articleजौनपुर : खुद को घिरता देख बिजली मोटर चोर अपनी बाइक छोड़कर भागे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?