जौनपुर : डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया अमृत महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” के तहत हस्तनिर्मित वस्तुओं का निर्माण व प्रदर्शन किया गया। नई शिक्षा नीति 2020 का अनुपालन करते हुए प्रशिक्षुओं ने अपने आसपास में उपस्थित अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग करते हुए कई सामग्रियों का निर्माण किया जैसे टेबल लैंप, बेडसाइड लैंप, फव्वारा, कृतिम पौधे, टायर के फर्नीचर, व शोकेस इत्यादि अनेक वस्तुओं का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।



















