25.1 C
Delhi
Tuesday, March 19, 2024

जौनपुर : संस्कार भारती शाहगंज की नई कार्यकारिणी गठित

जौनपुर : संस्कार भारती शाहगंज की नई कार्यकारिणी गठित

# अमित जायसवाल बने अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव वीरू को महामंत्री की जिम्मेदारी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती की शाहगंज इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार रात संपन्न हुआ। अध्यक्ष के तौर पर अमित जायसवाल ने शपथ ग्रहण किया। महामंत्री की जिम्मेदारी वीरेंद्र यादव वीरू संभालेंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में रविवार देर रात तक चले शपथ ग्रहण समारोह में प्रान्तीय अधिकारी के रूप में प्रान्तीय नाट्य कला प्रमुख दिनेश श्रीवास्तव मौजूद थे। उन्होंने नवचयनित अध्यक्ष अमित जायसवाल और उनकी कार्यकारिणी को संबंधित पदों की शपथ दिलाई। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष श्रवण अग्रहरि को तीन साल के सफल कार्यकाल की बधाई दी गई और उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

नई कार्यकारिणी में रचित चौरसिया, कृष्णकांत सोनी, आनंद गुप्ता, सीमा जायसवाल, कुसुम जायसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री का पदभार आनंद अग्रहरि, संजीव जायसवाल, विकास साहू, शिवशंकर जायसवाल, संगीता अग्रहरि संभालेंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार कसेरा को मिली है और सह कोषाध्यक्ष के रूप में कालीचरण जायसवाल उनका सहयोग करेंगे। दीपक सिंह और सुशील सेठ बागी को प्रचार संचार प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा भुवनेश्वर मोदनवाल, देवेश जायसवाल, पवन तनय, मुकेश कसेरा, अनिल के साधु और पवन अग्रहरि को विधा प्रमुख बनाया गया है।

कार्यक्रम में संरक्षक अरविंद अग्रहरि, संजय गुप्ता, सुनील जायसवाल, हनुमान प्रसाद, अजेंद्र अग्रहरि, संदीप जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, सीम प्रकाश गुप्ता, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36717117
Total Visitors
567
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा 

घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली क्षेत्र...

More Articles Like This