जौनपुर : डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में चली गोली
# आधे दर्जन लोग हुए घायल, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिन्दूरदान
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के नरायनपुर गांव में मंगलवार की रात एक बारात में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी। इसी दौरान किसी पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने लोगों को शान्त कराया, इसी बीच मौका पाकर उत्पात मचा रहे युवक फरार हो गये। सिन्दूरदान होने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही।
चन्दवक थानान्तर्गत ग्राम देवार से एक बारात नरायनपुर गांव में आयी थी, द्वारचार के समय डीजे बज रहा था जिस पर बराती और घराती नाच रहे थे। इसी दौरान किसी विशेष गाने पर नाचने में विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। आरोप है कि किसी पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया। बारात में आए बच्चे एवं महिलाएं एक घर में जाकर छिप गयी। सूचना मिलते है दारोगा अटल बिहारी मिश्र मय पुलिसकर्मी पंहुचे। पुलिस को देखते ही उत्पाती युवक फरार हो गये। जिसके बाद पुलिस छानबीन करती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाह के कार्यक्रम सम्पन्न कराए। सिन्दूदान तक पुलिस मौके पर डंटी रही। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बराती और घराती के बीच विवाद हुआ था, जिसमें लगभग आधे दर्जन लोग घायल हुए मौके पर पुलिस पंहुच गयी थी। जिसके बाद शान्तिपूर्ण ढंग से विवाह सम्पन्न हुआ वहीं पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है।