जौनपुर : पुरानी रंजिश में लेकर हुई मारपीट में 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
# 11 पर दलित उत्पीड़न का केस, 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत दरना गाँव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें एक पक्ष से 11 लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

















