जौनपुर : डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा

जौनपुर : डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा

# दूसरे दिन भी डेंगू से पीड़ित दो मरीजों का लिया सैंपल

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                        नगर के साहबगंज मोहल्ले में फैल रहे डेंगू की रोकथाम हेतु मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार के निर्देश पर दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य टीम द्वारा दो लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए तथा लोगों को जागरूक किया गया।
नगर के साहबगंज मोहल्ले के (मौर्या बस्ती) में लोग बुखार से पीड़ित होने लगे हैं। जिसकी जांच कराने पर 4 लोगों के डेंगू पाजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मिलने पर सोमवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार से पीड़ित एक दर्जन से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।
मंगलवार को फिर पहुंची जांच टीम ने दो मरीजों के ब्लड सैंपल लिए तथा लोगों को बचाव हेतु जागरूक किया गया। टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से मच्छर दानी का प्रयोग करने तथा घरों के आसपास साफ सफाई रखने तथा जल जमाव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ अखिलेश चंद्र, नेत्र सहायक अखिलेश तिवारी, लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार, मनोज सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताए डेंगू के लक्षण, दी सलाह 
Next articleमेरठ : सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?