मेरठ : सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार 

मेरठ : सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार 

मेरठ/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                 सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।सेना की इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर 11 नवंबर को लालकुर्ती पुलिस ने चुना भट्टी के रहने वाले अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि वो सेना का आईकार्ड दिखाकर भर्ती कराने का भरोसा देकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देता था। वह अभी तक कई युवाओं से लगभग 12 लाख रुपए ठग चुका है।इस मामले में मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती कराने के नाम पर उगाही करने वाले एक अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
Previous articleजौनपुर : डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा
Next articleनई दिल्ली : कैंसर की नकली दवा बनाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?