जौनपुर : डॉक्टर्स डे पर आरके हॉस्पिटल में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

जौनपुर : डॉक्टर्स डे पर आरके हॉस्पिटल में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

# लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की अपील- डॉ जेपी दूबे

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  कस्बा स्थित आरके हॉस्पिटल एंड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में शुक्रवार को नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में रक्तदाताओं की पूरी स्वास्थ्य जांच के बाद उनका रक्त लिया जाएगा और हर रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र व उपहार दिया जायेगा। गुरुवार को ब्लड बैंक में एक युवक ने 25वीं बार रक्तदान किया और लोगों से रक्तदान करके सेहतमंद होने की अपील   की।
ब्लड बैंक के निदेशक डॉ जेपी दुबे ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि बीते एक जून से 14 जून तक विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान पखवाड़े की कामयाबी के बाद ब्लड बैंक में शुक्रवार को डॉक्टर्स डे के मौके पर भी रक्तदान शिविर लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार से सम्मानित किया जाएगा। रक्तदाताओं को कार्ड भी दिया जायेगा, जिसका उपयोग करके वो कभी भी किसी जरूरतमंद को रक्त दिला सकते हैं।
गुरुवार को जौनपुर से आए युवक चंदन कुमार नागर ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वो अभी तक 25 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम तो है ही, साथ ही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के मुख्य फायदों में कैंसर और हृदय रोग में कमी, रक्तचाप का संतुलित रहना और मोटापे में कमी शामिल है।
Previous articleजौनपुर : प्रदेश में चौथा स्थान पाने शिक्षक को बीएसए ने किया सम्मानित
Next articleजौनपुर : ट्रैक दोहरीकरण के चलते पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग कई दिनों तक रहेगा बंद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?