जौनपुर : ट्रैक दोहरीकरण के चलते पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग कई दिनों तक रहेगा बंद

जौनपुर : ट्रैक दोहरीकरण के चलते पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग कई दिनों तक रहेगा बंद

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कस्बा स्थित पक्का पोखरा से खुटहन रोड को जोड़ने वाले लिंक मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग बीते चार दिनों से लगातार बंद है। ऐसे में इस रास्ते से जाने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। अधिकारियों से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि रेल लाइन पर काम के चलते अभी कुछ दिनों तक फाटक ऐसे ही बंद रहेगा।

बता दें कि पक्का पोखरा पश्चिमी कौड़िया से एक लिंक मार्ग खुटहन रोड तक जाता है। इस मार्ग के चलते लोगों की तकरीबन तीन किलोमीटर की यात्रा कम हो जाती है। इस मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 61सी पड़ता है, जो दिन में 12 घंटे खुला रहता है और रात के 12 घंटे बंद रहता है । इस क्रॉसिंग का फाटक बीते चार दिनों से लगातार बंद चल रहा है। ऐसे में दो पहिया, चार पहिया वाहनों को तीन किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा करके पूरा कस्बा पार करके खुटहन रोड पर जाना पड़ रहा है।

इस मार्ग पर फाटक के बाद निजी आईटीआई संस्थान और रिहायशी कॉलोनियां भी हैं। इन लोगों को भी इसी समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। बसंती देवी आईटीआई के निदेशक दिवाकर मिश्रा का कहना है कि इतना व्यस्त मार्ग होने की वजह से यहां के लोग फाटक को 24 घंटे खोले रहने की मांग करते रहे हैं। अभी कई दिनों से पूरे समय फाटक बंद होने से छात्रों को भी संस्थान तक आने में दिक्कत होती है, जबकि कई गाड़ियों को यहां तक आने के बाद फाटक बंद रहने पर वापस लौटना पड़ता है। इसी रास्ते रोज सफर करने वाले इरफान और हरिशंकर यादव का कहना है कि रास्ता बंद होने से नाहक ही अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।स्टेशन अधीक्षक वीके यादव से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्लीपर बिछाने और मरम्मत कार्य के चलते कुछ दिन फाटक और बंद रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
Previous articleजौनपुर : डॉक्टर्स डे पर आरके हॉस्पिटल में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Next articleजौनपुर : डीएम एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?