जौनपुर : तिरंगे की शान बनाएं रखें- प्रो. निर्मला एस मौर्य
# विश्वविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा परिसर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए।तिरंगा यात्रा की शुरुआत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से हुई। यात्रा का नेतृत्व कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने किया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर एकलव्य स्टेडियम से होते हुए वापस लौटी।मुक्तांगन में तिरंगा यात्रा के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि देश के तिरंगे को हाथों में लेने पर एक अलग तरह की अनुभूति होती है।


















