जौनपुर : तिलकोत्सव का भोजन कर तीन दर्जन से अधिक बीमार
# एक दर्जन से अधिक लोगों का अगल बगल के बाजार मे चल रहा उपचार
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय थाना क्षेत्र के जरौना नरवापर गांव में बुधवार को तिलकोत्सव का भोजन कर घराती समेत 3 दर्जन से अधिक बीमार हो गए। अचानक बीमार हो रहे लोगों को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों को उपचार के लिए मीरगंज बाजार व सुरियावां स्थित निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। दर्जनों लोगों को प्राथमिक उपचार कर ठीक कर लिया गया। जिनमे अब भी एक दर्जन से अधिक लोगों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है।



















