जौनपुर : नहीं रहे पूर्व सभासद व धर्माचार्य गंगा प्रसाद पाण्डेय
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत कटरा मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद व धर्माचार्य गंगा प्रसाद पाण्डेय 80 वर्ष का प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया। उनका शव वहां से देर शाम को मुंगरा बादशाहपुर आवास पर ले आया गया। जहां पर लोग अपने प्रिय धर्माचार्य जी का अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।

















