जौनपुर : तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पीड़ित की हालत बिगड़ी
# स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया चिकित्सीय परीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सबका साथ सबका विकास सबको न्याय देने का वादा करने वाली सरकार में उनके ही लोगो को न्याय पाने के लिये आमरण अनशन करना पड़ रहा है। जहां प्रदेश की योगी सरकार भू- माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ जौनपुर में भू-माफिया इस कदर हावी है कि सरकारी आदेश के बाद भी बाउंड्री वाल गिरा दिया।



















