जौनपुर : केराकत ब्लॉक के शिक्षकों ने गौशाला में दिया समरसेबल पंप

जौनपुर : केराकत ब्लॉक के शिक्षकों ने गौशाला में दिया समरसेबल पंप

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में केराकत ब्लाक के शिक्षकों के सहयोग से क्षेत्र के सरौनी पूरब पट्टी गांव स्थित गौशाला में समरसेबल पंप दान किया है।

यह कार्य खंड शिक्षा अधिकारी की कुशल अगुवाई में ही संभव हो पाया है उक्त बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत 1160 के ब्लॉक इकाई की अध्यक्ष शिव बचन यादव ने कही। उन्होंने कहा मुकेश कुमार के नेतृत्व में केराकत ब्लॉक नित्य नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, सूरज कुमार, विनय मौर्य, श्याम अवतार चौरसिया, सुनील कुमार कनौजिया, देवेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार मौर्य एवं समस्त एआरपी गण व नोडल संकुल उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पीड़ित की हालत बिगड़ी
Next articleजौनपुर : हाई-वे किनारे पांच गायों को मरणासन्न छोड़कर भागे गो-तस्कर, तीन की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?