जौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक नहर में पलटी, खलासी जख्मी

जौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक नहर में पलटी, खलासी जख्मी

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत मुर्खा गांव के समीप बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पुलिया से टकरा कर नहर में पलट गई जिससे खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली ट्रक लगभग रात के एक बजे आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेजी से जा रही थी कि जैसे ही मुर्खा गांव के समीप बने पुल के पास पहुंची की ट्रक चालक को अचानक नींद आने से झपकी लग गई और अनियंत्रित होकर ट्रक नहर की पुलिया से टकरा कर नहर में जा पलटी। ट्रक अनियंत्रित देख ट्रक चालक अपनी जान बचाने कामयाब रहा लेकिन ट्रक पलटने से खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके से पहुंचे बजरंग नगर चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने घायल खलासी को सामुदायिक केंद्र बीरीबारी उपचार हेतु भेजा।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूलता मिला युवक का शव
Next articleजौनपुर : चुनावी रंजिश को लेकर झोंका फायर, घायल युवक जिला चिकित्सालय रेफर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?