जौनपुर : चुनावी रंजिश को लेकर झोंका फायर, घायल युवक जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर : चुनावी रंजिश को लेकर झोंका फायर, घायल युवक जिला चिकित्सालय रेफर

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
              चुनावी रंजिश को लेकर धमौर गांव में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे खेत में गेहूँ की फसल काट रहे एक पक्ष के लोगों पर बगल गांव जमीन धमौर निवासी कुछ अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में कहा-सुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। तभी एक पक्ष की तरफ से युवक को निशाना कर तमंचा से फायर झोंक दिया गया। गोली कंधे के पास बांह में लगते ही युवक जमीन पर गिर छटपटाने लगा। मौके पर जुटती भीड़ देख हमलावर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस घायल को अस्पताल ले गयी।
बंदनपुर गाँव निवासी गिरधारी प्रजापति अपने पुत्रों के साथ गेहूँ की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि तभी जमीन धमौर निवासी रामराज यादव खेत में पहुंच गत चुनाव में मतदान को लेकर गाली गलौज देने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर रामराज ने अवैध तमंचा निकाल फायर झोंक दिया। गोली गिरधारी के 33 वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रजापति की बांह में लगी। फायर की आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले गयी। जहाँ हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घायल के पिता ने थाने में रामराज के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक नहर में पलटी, खलासी जख्मी
Next articleजौनपुर : फांसी पर झूली प्रतियोगी छात्रा का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?