जौनपुर : तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से छात्रा घायल
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 स्थानीय क्षेत्र के ग्राम औरी के पास शनिवार की दोपहर केराकत- खुज्झी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलरो की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गये।गौरतलब है कि नीरज कुमार और कुमारी प्रीति बाइक से अपने घर धर्मापुर जा रहे थे। तभी केराकत से खुज्झी की तरफ आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने औरी के पास टक्कर मार दिया।
जिसके चलते दोनों घायल हो गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को उपचार हेतु सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक केंद्र में पहुंच घायलों से मिले। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलरो को कब्जे में ले लिया है और चालक फरार बताया जा रहा है।