जौनपुर : थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीसरी बार पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
तेजीबाज़ार। संदीप गुप्ता तहलका 24×7 स्थानीय क्षेत्र में थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ बटालियन एवं पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस चौकी से होकर क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर, बरचौली, चौखड़ा, गौरकलां, मरगूपुर, कटरा चौराहा, मैनुद्दीनपुर, सुभाष चौक, यूनियन बैंक चौराहा, विरसादपुर, पिपरी, गौराखुर्द, दिलशादपुर व पुरानी बाजार सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।
जिसके दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान ही इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य है। सभी लोग निर्भीक होकर विधानसभा चुनाव में मतदान करें। उन्होंने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से कहा कि मतदान के दौरान शांतिव्यवस्था बनाये रखे, फर्जी वोटिंग ना करें, अराजकता न फैलाये, कोविड-19 का कड़ाई से पालन करते हुए अपने अपने मतों का प्रयोग करें। कोई समस्या हो तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन आप सभी के साथ है। इस दौरान साथ में महराजगंज पुलिस बल सहित तेजीबाज़ार पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, हरिद्वार, दिनेश यादव, विजय यादव, अमित यादव समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।