जौनपुर : आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जौनपुर : आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम टीडी इन्टर कालेज में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं। इस अवसर पर इस वर्ष की थीम “चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना” विषय पर पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा मतदाता की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर युवा नये बने मतदाता को ईपिक कार्ड प्रदान किया जाएगा तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीसरी बार पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
Next articleजौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?