जौनपुर : दलित महिला की हत्या, नाले में शव मिलने से मची सनसनी
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के बेलांव नाले में एक दलित विवाहिता का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पति ने रविवार की सुबह थाने में पहुंच एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

बेलांव गांव निवासी मुन्ना राम की पत्नी गीता देवी उम्र 42 वर्ष बीती रात किसी काम से घर से निकली थी। जाते समय पति को बताया कि थोड़ी देर में लौटूंगी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसका पति उसकी खोजबीन करने गया। खोजबीन के दौरान जब रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेलांव नाले पर पहुंचे तो पत्नी का शव देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। घटना की सूचना होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के चेहरे और सिर पर लाठी डंडे और ईंट से चोट के निशान थे। सूचना पर केराकत पुलिस बेलांव नाले पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


















