जौनपुर : विकास खंड में लगाये जायेंगे 1.17 लाख पौधे
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
ब्लाक मुख्यालय के सभागार में रविवार को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव की अध्यक्षता में बैठक कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिकाधिक पौधरोपित किए जाने पर चर्चा की गई। बीडीओ वीरभानु सिंह ने बताया कि आगामी 5 व 6 जुलाई को बृहद पौधरोपण का अभियान चलेगा। जिसमें ब्लाक के सभी गावों में कुल 1.17 लाख पौधे लगाए जायेगे।



















