जौनपुर : दहेज हत्यारोपित पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : दहेज हत्यारोपित पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद चुपके से शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने के मामले में आरोपित बनाए गए पति, जेठ और जेठानी को गुरूवार की दोपहर पुलिस ने गांव से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना को लेकर आरोपितों से पूछताछ कर रही है।गांव निवासी लालमन निषाद की 23 वर्षीया पत्नी रंजना देवी का बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

ससुराल वालो ने पुलिस और मायका पक्ष के किसी को जानकारी दिए बगैर चुपके से शव का अंतिम संस्कार कर दिए। इसी दिन देर रात घटना की भनक मृतका के पिता सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गाँव निवासी महेंद्र निषाद को लगी। वह बेटी के घर पहुंचा तो शव की अंत्येष्टि की जा चुकी थी। वह थाने पर तहरीर देकर पति लालमन, जेठ हरबन निषाद और जेठानी आरती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीनो आरोपित गाँव में ही छिपे हुए हुए है। जो कहीं दूर भागने की योजना बना रहे है। मौके पर पहुँची पुलिस तीनो को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि तीनों आरोपितो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : पोर्टल पर त्रुटिरहित भूलेख दर्ज करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Next articleजौनपुर : नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?