जौनपुर : नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जौनपुर : नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               नगर के बभनौटी मोहल्ला में गुरुवार को एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर  लिया। परिजन शव को फंदे से उतारकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बभनौटी मोहल्ला निवासी छोटेलाल बिंद सुल्तानपुर में मजदूरी करता था। वहीं पर डौडीपुर गांव के ज्योति पुत्री जगदीश से प्रेम हो गया। पिछले वर्ष दोनों ने कहीं शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों खेतासराय अपने घर आकर पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। गुरुवार को दोपहर बाद चार बजे किसी बात को लेकर ज्योति ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो रस्सी काटकर शव को नीचे उतार दिए और शव को घर के बाहर रखकर घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मृतका के मायके सूचना दी। शाम तक मायके से कोई नहीं पहुंचा था।
Previous articleजौनपुर : दहेज हत्यारोपित पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : गोबध में वांछित अभियुक्त तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?