जौनपुर : दहेज हत्या में वांछित तीन आरोपियों को 48 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 82/2022 में भादवि धारा 498A, 304B व ¾ डीपी एक्ट मे वांछित दो अभियुक्त व एक अभियुक्ता को महराजगंज पड़ाव से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।


















