जौनपुर : एक वांछित अभियुक्त को मड़ियाहूं पुलिस ने किया गिरफ्तार
मड़ियाहूं। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष मड़ियाहूं के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 160/2022 में भादवि की धारा 323, 504, 506, 452 एंव 308 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त शोभनाथ यादव पुत्र जोखू यादव निवासी पाली रसैनी थाना मडियाहूं को पाली बाजार के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।