जौनपुर : दिनदहाड़े असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने डाक्टर को लूटा

जौनपुर : दिनदहाड़े असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने डाक्टर को लूटा

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के कसिली गांव के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे असलहा सटाकर एक डॉक्टर से बदमाशों ने सोने की चेन, मोबाइल और सात सौ रुपये छीन लिए। भुक्तभोगी डाक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
कसिली गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा की तरांव मोड़ पर क्लिनिक है। रोज की तरह दोपहर में भोजन करने अपने घर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर बाइक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने इनकी बाइक रोक ली। बाइक पर बैठा दूसरा साथी उतरा और असलहा सटा दिया। इतने में दूसरा भी बाइक से उतर गया। असलहा देख डॉक्टर भयभीत हो गए। इस दौरान डॉक्टर से सोने की चैन, मोबाइल, जेब में रखा सात सौ रुपये नकद, गाड़ी की चाभी आदि ले लिए। थानाध्यक्ष रमेश कुमार जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है केवल मोबाइल छिनैती का मामला है। जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : पांच नर्सिंग होम में प्रशासन ने छापेमारी कर जड़ा ताला
Next articleजौनपुर : पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?