जौनपुर : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक से 2.20 लाख की लूट
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
जनपद की सीमा से सटे सुल्तानपुर जनपद के दसगरपारा स्थित आदित्य पेट्रोल पंप के मालिक से पैसा जमा करने जाते समय बदमाशों ने असलहे के दम पर 2 लाख 20 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अवाक पुलिस ने घेराबंदी तो की, किंतु बदमाश करौदीकलां की सड़क से भागते हुए पट्टी नरेंद्रपुर जौनपुर की सीमा होते हुए भागने में सफल हो गए।

















