जौनपुर : दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चैन छीन भागे उचक्के
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सधनपुर गाँव के संपर्क मार्ग स्थित एक डिग्री कालेज के समीप सोमवार को अपनी भतीजी के साथ पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीन बाइक सवार उचक्के फरार हो गए। हलांकि वहां खेत में गेहूँ की फसल काट रहे मजदूर बदमाशों को घेरने का प्रयास किए। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस का दावा है कि पीड़िता और खेत में काम कर रहे मजदूरों की मदद से लुटेरे की पहचान कर ली गयी है। वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

















